एयर इंडिया का टाटा संस को हैंडओवर: हैंडओवर प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए 24 घंटे काम

एयर इंडिया का टाटा संस को हैंडओवर: हैंडओवर प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए 24 घंटे काम

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के बाद कभी भी एयर इंडिया का टाटा संस को हैंडओवर किया जा सकता है। सोमवार को इसकी जानकारी इससे जुड़े अधिकारीयों ने दी। अक्टूबर 2021 में बोली लगाने के बाद टाटा संस ने एक बार फिर एयर इंडिया का संचालन करेगा। 

1932 में टाटा एयरलाइंस के रूप में टाटा ग्रुप में इसकी स्थापना की थी। इसका राष्ट्रीयकरण 1953 में किया गया। अधिकारीयों का कहना है कि कंपनी के कर्माचारियों को भेजे गए एक इनटर्नल मैसेज में सोमवार तक उन्हें क्लोजिंग बैलेंस शीट को जमा करने की बात कही है। 

फिर बैलेंस शीट को समीक्षा के लिस टाटा संस को भेजना है। शायद गुरुवार तक नए मालिक को एयरलाइन सौंप दिया जायगा। 24 जनवरी को 20 जनवरी तक की क्लोजिंग बैलेंस शीट उपलब्ध कराई जानी है। जिससे टाटा द्वारा इसकी समीक्षा हो सके और बुधवार तक होने वाले बदलाव को किया जा सके। 

एयरलाइन के कर्मचारियों से मैसेज में यह कहा गया है, 'अगले तीन दिन वो काफी व्यस्त रहेंगे और उनसे इस दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ देने का अनुरोध किया गया है। हमें दिए गए कार्य को पूरा करने के लिए देर रात तक काम करना पड़ सकता है।'

एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा, 'हैंडओवर के लिए आखिरी तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन उनका टारगेट गुरुवार तक एयरलाइन को टाटा संस को सौंपना है। हम किसी तारीख की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन अंतिम हैंडओवर इस सप्ताह होना है।'

अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते चौबीसों घंटे हैंडओवर की सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए काम क्र रहे है। दूसरे अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हैंडओवर किया जा सके इसलिए 26 जनवरी को भी काम करना पड़ सकता है। इस पूरे मामले पर टिप्पड़ी करने से एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इनकार किया।

हेमलता बिष्ट